फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पैंक्रियाज से पीड़ित युवती भी पहुंची

Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। ब्लॉक में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला। बूथ नंबर 18 पर सुबह के समय से ही महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतार देखने को मिली।

ढांड के एक बूथ पर एक दिशा जांगडा बीमार होते हुए भी अस्पताल से अपने माता-पिता के साथ मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची। दिशा को आज भी ग्लूकोज लगा हुआ था। उसकी मां हाथ में ग्लूकोज की बोतल उठाए दिशा के साथ-साथ चल रही थी। दिशा से जब इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह बीएससी नर्सिंग की छात्रा है।
विज्ञापन


इस बार पहली बार मतदान करने के लिए आई। वह पिछले सात वर्ष से बीमार चल रही है। पैंक्रियाज की बीमारी से पीडि़त है, आज भी मुझे काफी दर्द था, लेकिन उसने कभी जिंदगी में हार नही मानी। जब दर्द कुछ कम हुआ तो मतदान करने की सोची।
विज्ञापन


उसने कहा कि देश हित में वोट अवश्य डालना चाहिए। सही उम्मीदवार के पक्ष में अपना मतदान करें। आपके द्वारा किया गया मतदान देश का भविष्य संवारने का काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें