फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने कुरुक्षेत्र में पिपली जू और ऐतिहासिक स्थलों की ली जानकारी

Wed, 03 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
3केएलटी3: कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर मौजूद स्कूली छात्राएं
विज्ञापन
कलायत। गांव मटौर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को गीता जयंती उत्सव दिखाने के लिए एक दिन का कुरुक्षेत्र भ्रमण करवाया गया। जानकारी देते हुए स्कूल प्राचार्य किताब सिंह ने बताया की कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव चल रहा है। हमारी संस्कृति और धरोहरों से छात्राओं को रूबरू करवाने के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक टूर का आयोजन किया गया था। एसएमसी सदस्यों व अभिभावकों की सहमति लेने के बाद ही छात्राओं को भ्रमण पर ले जाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की टूर पर स्कूल की सभी 64 छात्राओं के साथ शिक्षिका भारती, आशा, रमा और मीनाक्षी को भेजा गया था। छात्राओं ने गीता जयंती उत्सव में चल रहे कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। इसके बाद छात्राओं को पीपली जू में भी छात्राओं का भ्रमण करवाया गया। छात्रा गीता, आरती, अंकिता, इयांसू ने बताया की गीता जयंती उत्सव में जाकर उन लोगों को अनेक नवीन जानकारियां मिलीं और अनेक चीजों को बहुत नजदीक से देखने का मौका मिला। अंकिता ने कहा कि यह टूर उनके लिए बहुत ही प्रेरणादायक व अविस्मरणीय रहा। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन से मांग की कि हर वर्ष उन्हें इसी तरह के शैक्षणिक टूर पर लेकर जाया जाए ताकि वे अपनी संस्कृति से आत्मसात कर सकें।
विज्ञापन



3केएलटी3: कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर मौजूद स्कूली छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें