फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत- राजौंद के महाविद्यालयों में दो नए डिग्री कोर्स की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कपिल मुनि राजकीय महाविद्यालय कलायत एवं कन्या महाविद्यालय राजौंद में नए शैक्षणिक सत्र में दो नए डिग्री कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। श्री कपिल मुनि राजकीय कन्या महाविद्यालय कलायत अब स्नातक से स्नातकोत्तर महाविद्यालय होने जा रहा है। क्षेत्र की बेटियों की रुचि को देखते हुए नए शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022-23 से मास्टर इन कॉमर्स (एमकॉम) डिग्री की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। प्रारंभिक तौर पर अभी 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। आसपास के गांवों और कलायत कस्बे में 888 बेटियां कला एवं वाणिज्य संकाय में स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार से कन्या महाविद्यालय राजौंद में अब इतिहास, राजनीति शास्त्र के साथ अर्थशास्त्र की डिग्री के लिए भी पढ़ाई होगी। इससे छात्राओं को अनिवार्य हिंदी व अंग्रेजी विषय के बाद इतिहास, राजनीति शास्त्र व अर्थशास्त्र विषय में तीन कॉम्बिनेशन में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। नए शैक्षणिक सत्र से होने वाले इन बदलावों से जहां बेटियों को शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे, वहीं कलायत व आसपास के गांवों से बेटियों को एमकॉम के लिए कैथल या किसी अन्य शहर में जाने की जरूरत नहीं होगी। ये जानकारी राज्यमंत्री कमेलश ढांडा ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोनों कॉलेजों में ये सुविधाएं देकर कलायत की बेटियों को सौगात दी है। उन्होंने कहा कि बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल एवं जरूरी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इसी सत्र से दोनों कॉलेजों में नए कोर्स शुरू होंगे। बेटियों के लिए उच्चतर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें