फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत के राजकीय महिला कॉलेज को मिला स्नातकोत्तर का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत के श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज को स्नातकोत्तर कॉलेज का दर्जा मिल गया है। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने 13 जुलाई को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है। इसमें एमकॉम की 30 सीटें निर्धारित की गई हैं। पोस्ट ग्रेजुएट की कक्षाएं शुरू हो जाने से छात्राओं को अब दूर-दराज के नगरों की डगर तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज उप प्राचार्य शीशपाल बेदी ने बताया कि पीजी की सीटें तय करने के बाद छात्राओं को उच्चतर शिक्षा हासिल करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इसी सत्र से छात्राओं को पीजी कक्षाओं की सुविधा मिलेगी। 2018 में कलायत में कॉलेज का प्रथम सत्र शुरू हुआ था। इससे पूर्व करीब दो दशक तक निजी संस्था की ओर से इस महाविद्यालय को संचालित किया जा रहा था। क्षेत्रवासियों ने इसे सरकारी महाविद्यालय का दर्जा देने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए छात्राओं को सरकारी कॉलेज की सुविधा मुहैया करवाई। वर्तमान में यहां बीए में करीब 900 छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें