फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों के काम छोड़ो आंदोलन से शहर में लगे कचरे के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सामूहिक अवकाश लेकर काम छोड़ो आंदोलन किया। जिस कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। दो दिन मेें बिखरे कचरे के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अकेले कैथल नगर परिषद में करीब 400 से अधिक कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। इसी प्रकार से कलायत, गुहला-चीका, राजौंद, पूंडरी, कलायत में भी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे।
विज्ञापन

शहर में लगे जगह-जगह कचरे के ढेर: शहर में कर्मचारियों के काम छोड़ो आंदोलन के कारण करनाल रोड नहर कॉलोनी गेट नंबर 2, वाल्मीकि चौक, माता गेट, अंबेडकर चौक के पास, चंदाना गेट रामलीला मैदान के पास, मेन बाजार से चंदाना गेट मोड पर, रबारियां मोहल्ला मेन सड़क पर, गोगा माडी मंदिर के पास, कबूतर चौक, स्कूल नंबर चार के पास देवीगढ़ मोड़ पर, रेलवे रोड, नरवानियां बिल्डिंग पर कचरे के ढेर से लोग परेशान दिखे।
शहरवासी अमरीक सिंह, सचिन, मनदीप, रुप लाल का कहना है कि शहर में जगह जगह कचरा बिखरा हुआ है। कर्मचारियों की मांगों को सुना जाना चाहिए। ताकि रोज-रोज इस तरह की स्थिति ना हो। कचरे से उठती बदबू से आस-पास के लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

जिले में 500 से अधिक कर्मचारी रहे अवकाश पर: कर्मचारी नेता शिवचरण ने कहा कि कैथल में 440 सफाई कर्मचारी दमकल के 19 व कार्यालय के 22 कर्मचारी अवकाश पर रहे। इसी प्रकार से कलायत में 46, गुहला में 36, पूंडरी मेें 17, राजौंद में 45 कर्मचारी अवकाश पर रहे। यदि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो 6 से 8 जुलाई तक हड़ताल भी की जाएगी।
नगर परिषद भवन पर लगा नोटिस: कर्मचारियों के संभावित आंदोलन को देखते हुए नगर परिषद भवन पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। जिसमें कहा गया है कि डीसी के आदेशानुसार परिषद भवन के अंदर एकत्रित होकर धरना या प्रदर्शन वर्जित है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है। इस नोटिस के बाद कर्मचारी मंगलवार को परिषद भवन में एकत्रित नहीं हु़ए और यहां छुट्टी का सा माहौल था।
एमई मोहन लाल ने कहा कि यह बात सही है कि कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी के कारण शहर में सफाई पर असर हुआ है। लेकिन दूसरी यूनियन के कुछ कर्मचारी जो अवकाश पर नहीं थे। उनसे काम लिया गया
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश लेकर काम काज ठप करके धरने प्रदर्शन किये और नारे बाजी की। कैथल ब्लॉक के पालिका कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश भर कर नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना दिया व बाद में कमेटी चौक से पहेवा चौक तक जोरदार प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की । संचालन इकाई सचिव विक्की टांक ने किया। हड़ताल में सफाई , फायर , माली , बेलदार व आफिस के कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने में बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुऐ संघ के राज्य उप महासचिव शिव चरण, उप प्रधान राजेंद्र सिनंद, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामपल शर्मा व जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार और विभाग मंत्री नगर पालिका व फायर के कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी करके विश्वास घात कर रही है। अगर इसके बाद भी परिपत्र जारी न किये तो आनेवाली 6,7 व 8 जुलाई 2020 को तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। धरने को सीटू जिला कैशियर जयप्रकाश शास्त्री, राज्य सचिव शकुंतला शर्मा व सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव शिव दत्त शर्मा, ब्लॉक प्रधान रामकुमार शर्मा, सर्कल सचिव सुरेश पाल, दीपेंद्र कोहली, जगदीश कुमार, राजेंद्र टांक, कृपाल गिल, लक्की, चाहत, महेंद्रों देवी, संतरो, सरोज रानी, सीमा, जय प्रकाश, राम देव, अमित गिल व अन्य पद अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें