फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बादलों से दिनभर जारी रहा धूप छांव का खेल

Tue, 05 Mar 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार को मौसम साफ हो गया और सुबह से ही धूप खिल गई। हवाओं के चलते धूप का असर कम रहा। आसमान में बादलों के चलते दिनभर कभी धूप तो कभी छांव का खेल चलता रहा। इसके साथ ही तापमान भी स्थिर बना रहा। अधिकतम तापमान 20.1 व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि बीते दिन हुई बारिश व ओलावृष्टि से जिले में 30 प्रतिशत गेहूं व 35 प्रतिशत नुकसान सरसों की फसलों को हुआ है। कई गांवों के किसानों डीसी कार्यालय में पहुंचकर फसलों की गिरदावरी करने और किसानों को खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग की। किसान मानसिंह व महाबीर ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों को अधिक नुकसान है। गेहूं की फसल 30 प्रतिशत व सरसों की फसल में 35 प्रतिशत नुकसान हो गया है। सरकार इसकी मौके पर गिरदावरी कराए और किसानों को मुआवजा प्रदान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से खराब हुई फसलों का किसान ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपने नुकसान का ब्योरा दे सकते हैं। इसके बाद जांच की जाएगा। नुकसान के अनुसार सरकार की ओर से जो निर्देश होंगे, किसानों को मुआवजा मिलेगा। -डॉ. बलवंत सहारन, कृषि उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें