फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों पर टिका है देश का भविष्य : रामजी लाल

Wed, 18 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संबोधन में उन्होंने कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य युवाओं पर टिका है। यदि युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर चल पड़ती है तो उसका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने बताया कि नशीली दवाओं की लत का अर्थ ऐसे हानिकारक पदार्थों के सेवन से है, जो व्यक्ति के मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और व्यवहार को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज कुछ युवा नशे को अपनी शान समझने लगे हैं और शराब, गुटखा, तंबाकू, बीड़ी व सिगरेट का सेवन कर रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि किसी भी प्रकार का नशा आगे चलकर गंभीर और जानलेवा परिणाम दे सकता है। तंबाकू, खैनी और गुटखा जैसे पदार्थ मुंह के कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण बनते हैं। प्राचार्य सतीश मच्छाल ने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए और इसके दुष्प्रभावों को समझना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शमशेर सिंह, नरेश कुमार, सोहन लाल, संजीव कुमार, राजबीर, संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें