फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बनने से पहले ही जर्जर हो गई पहली कबड्डी अकादमी

Tue, 01 Jul 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। प्रदेश की पहली और सबसे बड़ी कबड्डी अकादमी बनकर तैयार होने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गई है। यदि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। पाई के ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण महावीर, डीसी ढुल, संजय ढुल, वीरेंद्र, सत्यवान, नरेश, दिलबाग आदि ने बताया कि पाई में कई वर्ष पहले इस खेल अकादमी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। यह अकादमी सात एकड़ भूमि पर बनाई गई है। करीब 80 से 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था, लेकिन उसके बाद निर्माण कार्य ठप हो गया। अब यह इमारत अधूरी पड़ी-पड़ी बर्बादी की कगार पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से काम बंद होने के चलते इमारत में जगह-जगह टूटफूट शुरू हो गई है। खिड़कियां टूट चुकी हैं, मुख्य गेट पर जंग लग गया है, और परिसर में घास-फूस उग आई है। खेल मैदान पूरी तरह बेकार हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व हल्का विधायक सतपाल जांबा भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा और इस बारे में खेल विभाग तथा मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया था। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बावजूद काम दोबारा शुरू नहीं हो पाया। उस समय उम्मीद जगी थी कि निर्माण पूरा होने के बाद पाई और आसपास के गांवों के बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें