संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं में प्रथम मेधा सूची के आधार पर कुल 787 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें 425 छात्र
और 362 छात्राएं शामिल हैं।
सोमवार को फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि थी, जिसके चलते पूरे दिन कॉलेज परिसर में छात्रों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
प्राचार्य प्रभारी डॉ. हरिंद्र गुप्ता ने स्वयं उपस्थित रहकर दाखिला प्रक्रिया की निगरानी की। उन्होंने बताया कि सांध्यकालीन सत्र में भी विद्यार्थियों का रुझान उत्साहजनक रहा है। वहीं, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मेहला ने दाखिला प्रक्रिया को संतोषजनक बताते हुए कहा कि विद्यार्थी समय पर दाखिला ले रहे हैं। सोमवार को करीब 400 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रवेश लिया।
कोर्स
सीटें
दाखिले
बी.ए.
560
286
बी.ए. (सेल्फ फाइनेंस)
150
35
बी.ए. (इवनिंग)
380
67
बी.कॉम
160
86
बी.कॉम (सेल्फ फाइनेंस)
80
27
बी.कॉम (इवनिंग)
220
36
बी.कॉम (इवनिंग ऑनर्स)
60
26
बी.एससी (फिजिकल साइंस)
140
53
बी.एससी (फिजिकल साइंस - SF)
120
39
बी.एससी (लाइफ साइंस)
80
28
बी.एससी (लाइफ साइंस - SF)
80
13
बी.एससी (फिजिकल एजुकेशन) - वित्त पोषित
55
12
बीसीए (वित्त पोषित)
140
48
बीबीए (वित्त पोषित)
70
32
बी.कॉम (टैक्स - वित्त पोषित)
60
0