मां ज्वाला जी की यात्रा के लिए निशुल्क बस सेवा को रवाना करते सिंगला परिवार केे सदस्य व अन्य।
कैथल। सिंगला परिवार की ओर से शनिवार को कुलदेवी मां ज्वाला जी के दर्शन के लिए पहली नि:शुल्क धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा में आने-जाने, भोजन व ठहरने की व्यवस्था निशुल्क रखी गई है। यात्रा के दौरान मां ज्वाला जी के दरबार में हलवे का भोग अर्पित किया जाएगा तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु इसमें भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। बस रवाना करते समय सिंगला परिवार के सदस्य मौजूद रहे। संवाद