कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में एमओयू के साथ मुख्य अतिथि व अन्य। विज्ञप्ति
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज ने टेक्नोग्लोब आईटी सॉल्यूशंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य शैक्षणिक सहयोग, विद्यार्थियों की मेंटरिंग, फैकल्टी एवं स्टूडेंट एक्सचेंज, ज्ञानवर्धन कार्यक्रमों, इंटर्नशिप तथा परिणाम-आधारित प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और उद्योग से जुड़ी जानकारी प्राप्त होगी। इससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकेगा। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल और प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि ऐसे एमओयू विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. राजबीर पराशर तथा प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. विशाल आनंद, डॉ. हरिंदर गुप्ता और डॉ. एसपी वर्मा उपस्थित रहे। संवाद