कैथल। एक से तीन सितंबर को होने वाली राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में कईं दिनों से घासफूस उखाड़ कर मैदान को साफ-सुथरा, समतल किया जा रहा है। साथ ही बाहर से आने वाले प्रतिभागी लड़कों के 18 स्कूलों और लड़कियों के लिए चार स्कूलों में रुकने की व्यवस्था की गई है।
इन स्कूलों में ठहरने वाले सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाएं व अन्य को कोई समस्या न आए, इसके लिए शिक्षा विभाग मशक्कत कर रहा है।
एईओ खेल रमेश चहल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में राज्यस्तरीय स्कूल खेलकूद के संदर्भ में विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न स्कूल मुखिया, पीटीआई, डीपीई व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी ने सभी को दिशा-निर्देश देकर बताया कि हैंडबॉल, जूडो व क्रिकेट के मुकाबले शामिल हैं। जूडो में अंडर-14, 17, व 19 आयु वर्ग की लड़कियां भाग लेंगी। हैंडबॉल में अंडर 14, 17, व 19 आयु वर्ग के लडक़े भाग लेंगे। क्रिकेट के केवल 19 आयु वर्ग के लडक़े भाग लेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 2000 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन सभी खिलाडिय़ोंं के ठहरने व अन्य सुविधाएं देने के लिए संबधित अधिकारियोंं को उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। स्कूलों में साफ सफाई के साथ पंखे व मच्छरों के लिए दवाई का छिड़काव करने की हिदायत दी गई है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, बीईओ नरेश कुमार, एईओ रमेंश चहल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इन स्कूलों में ठहरेंगे लड़कें ः जाट स्कूल में सोनीपत, महेंद्रगढ़, भिवानी, अंबाला व कुरूक्षेत्र के लड़कों की टीम ठहरेंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ठहरेंगी रोहतक व झझर के लड़कों की टीम। ओमप्रभा जैन स्कूल में रेवाड़ी के लड़कों की टीम ठहरेंगी। डीएवी पुलिस स्कूल में जींद के लड़कों की टीम ठहरेंगी।
इसी प्रकार सरस्वती हाई स्कूल में गुरुग्राम के लड़कों की टीम। राजकीय स्कूल न. चार में ठहरेंगी फरीदाबाद के लड़कों की टीम। हिंदू वरिष्ठ स्कूल में ठहरेंगी पलवल के लड़कों की टीम। अंबाल रोड स्थित ओएसडीएवी प्राइमरी स्कूल में करनाल के लड़कों की टीम रुकेगी।
अंबाल रोड स्थित सैनी मिडिल स्कूल में करनाल के लड़कों की टीम। सेक्टर 19 स्थित राजकीय मिडल स्कूल में फतेहाबाद के लड़कों की टीम। लिटल फ्लावर स्कूल में चरखीदादरी के लड़कों की टीम रुकेगी।
खनौरी रोड स्थित माईल स्टोन स्कूल मेें पंचकूला के लड़कों की टीम। सिल्वर ऑक स्कूल मेें पानीपत के लड़कों की टीम। गुरुतेग बहादुर खालसा स्कूल मेें यमुनानगर के लड़कों की टीम ठहरेंगी। आरकेएसडी स्कूल मेें हिसार व कैथल के लड़कों की टीम, राधाकृष्ण स्कूल मेें नूंह के लड़कों की टीम रुकेगी।
इन स्कूलों में ठहरेंगी लड़कियां
अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या स्कूल में ठहरेंगी झझर, हिसार, कुरुक्षेत्र, रोहतक, पंचकूला व फरीदाबाद टीम की खिलाड़ी। राजकीय कन्या स्कूल गीता भवन में ठहरेंगी करनाल, अंबाला फतेहाबाद, सिरसा, नूंह, भिवानी व यमुनानगर टीम की खिलाड़ी।
राजकीय मिडल स्कूल गीता भवन में गुरुग्राम व पलवल की खिलाड़ी ठहरेंगी।
राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में ठहरेंगी सोनीपत, पानीपत, रीवाड़ी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, कैथल व महिला कर्मचारी। वहीं जाट स्कूल में ठहरेंगे ऑल ऑफिसीयल, एईओ व एएईओ।