फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हाबड़ी की हॉकी टीम 2-1 से जीती

Sat, 31 Aug 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला प्रशासन व खेल विभाग ने मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान हॉकी मैच हाबड़ी (कैथल) व शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) के बीच हुआ। इसमें हाबडी की टीम 2-1 से विजेता रही है।

इससे पूर्व आयोजन में मुख्य अतिथि सीटीएम गुरविंदर सिंह ने हॉेकी जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व मैच का शुभारंभ किया। हॉकी अकादमी गांव हाबड़ी में आयोजन हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप, हॉकी प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। गांव हाबडी की सरपंच राजविन्दर कौर व जिला खेल अधिकारी राज रानी राणा, गुरमीत सिंह बाक्सिंग प्रशिक्षक, राजेश कुमार हैण्डबाल प्रशिक्षक, कर्मवीर, विजय कुमार चौहान, संजय कुमार, विक्रम, लवप्रीत, शेर सिंह व गुलाब सिंह उपस्थित रहे।

इंडोर-आउटडोर स्टेडियम में हुए मैच

पूंडरी। मेजर ध्यान चंद की याद में व राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में इंडोर-आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में सिरसल नर्सरी व पूंडरी नर्सरी के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन करवाया गया। जिसमें पूंडरी नर्सरी विजेता रही। इसमें जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की और खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर सरदार देवेंदर चीमा, नायब सूबेदार आर शिवा, पीटी आई राजबीर टाया, राजेश कुमार हैंडबॉल कोच, गुरमीत बॉक्सिंग कोच, पंकज शर्मा व कुलविंदर वॉलीबॉल कोच, ओम प्रकाश, मास्टर श्याम लाम्बा, रमेश गोलन, अमर सिंह, घनश्याम जे ई, दलेल गोलन और पीटीआई परविंदर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें