फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में श्रद्धा के साथ मनाया शीतला सप्तमी बासड़े का पर्व

Wed, 11 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। शीतला सप्तमी बासड़े का पावन पर्व मंगलवार को नगर के दुर्गा मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तड़के करीब तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे सुबह का समय बढ़ता गया, वैसे-वैसे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

सुबह से लेकर लगभग दस बजे तक मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा और श्रद्धालु लगातार माता शीतला के दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने माता शीतला के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार, नगर तथा गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। परंपरा के अनुसार श्रद्धालु अपने घरों से ठंडा प्रसाद और बासोड़े का भोग लगाकर माता के चरणों में अर्पित करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


महिलाओं ने विशेष रूप से माता शीतला की पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की उपस्थिति से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, दर्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान देवेंद्र भनोट, राजेश कुमार भाखड़ी, सतपाल मित्तल, सतपाल शर्मा, रिंकू मुंडे, सुमीत कुमार, मनीराम शर्मा, सौरव शर्मा, राहुल छाबड़ा, सचिन शर्मा, सुरेश मित्तल, निरंजन कौशल और रामपाल पुजारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें