फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आया भाई-बहन का त्योहार, बाजार हुए गुलजार

Sun, 20 Aug 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। रक्षा बंधन को लेकर बाजारों में चहल पहल शुरू हो चुकी है। बहनों की ओर से जहां भाईयों को डाक द्वारा राखियां व रक्षा सूत्र भेजे जा रहे है। वहीं दुकानों पर सजी भिन्न भिन्न प्रकार की राखियां हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रही है।
राखी पर्व पर भी महंगाई का साया पड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी बहनेंराखियां खरीद रही हैं। क्योंकि भाई-बहन के पवित्र प्रेम के रिश्ते को धन दौलत से तोलकर नहीं देखा जा सकता।बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल शुरू हो चुकी है। बाजार में इस समय पांच रुपये से लेकर 300 रुपये तक की कीमती राखियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

वहीं रुपयों व चांदी की राखियों का प्रचलन भी बढ़ रहा है। बहनों के उत्साह के आगे राखियों के महंगे दाम भी उनके उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। आज रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का चलन ज्यादा बढ़ गया है। मेन बाजार के दुकानदार सुभाष रावल, ईश्वर, रमेश, नीरज, गोल्ड़ी बंसल, वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पहले परांदा ही रक्षा सूत्र होता था। इसी को कलाई पर बांध रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता था।
विज्ञापन

आज बाजार में रतन जड़ित नग, स्टोन आदि विभिन्न फैंसी राखियों की डिमांड अधिक बढ़ रही है। साथ ही नग से जड़ी रेशम की डोरियां भी बहने खूब खरीद रही हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में महंगी व सस्ती हर प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं। फिर भी अधिकतर महिलाएं परम्परागत राखी की मांग कर रही हैं जो कुछ दुकानों पर ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें