फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसा ब्रांच नहर में डूबे दो युवक, एक को बचाया

Sun, 20 Aug 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पूंडरी में रविवार शाम छह बजे दो युवक सिरसा ब्रांच नहर में नहाते समय डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पूंडरी थाना के एसएचओ सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और नहर में बहे युवक की तलाश शुरू की दी।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे गांव हजवाना निवासी 28 वर्षीय अनिल उर्फ कालू व 18 वर्षीय राहुल अन्य आठ युवकों के साथ सिरसा ब्रांच नहर में नहा रहे थे। इस दौरान अनिल व राहुल नहर में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने राहुल को तो बचा लिया, लेकिन अनिल उर्फ कालू तेज पानी के बहाव में बह गया। पूंडरी थाने के एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल को ढूंढने के लिए प्रयास जारी हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें