संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के साइंस ब्लॉक के सेमिनार हॉल में छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया। इस मौके पर छात्रवृत्ति मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। समारोह में 110 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के पूर्व छात्र और उद्यमी सचिन बंसल ने की। उन्होंने कॉलेज के जरूरतमंद और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए साढ़े तीन लाख रुपये का दान दिया। समारोह की शुरुआत प्रिंसिपल डॉ. संजय गोयल के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने विविध पृष्ठभूमि के छात्रों को उनकी शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सशक्त बनाने में छात्रवृत्ति के परिवर्तनकारी प्रभाव पर जोर दिया।
राष्ट्रीय विद्या समिति के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शोरेवाला, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर बंसल, महासचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक मंगल और कॉलेजियम सदस्य महेश मंगल विशेष रूप से मौजूद थे।
छात्र सहायता एवं कल्याण समिति की संयोजक डॉ. सीमा गुप्ता ने राजेश गोयल, संदीप शर्मा, डॉ. राणा प्रताप गन्नौरी, डॉ. वीके सिंघल, डॉ. बसंत गुप्ता, डॉ. संजय गोयल, डॉ. एसएस मेहला, डॉ. राजबीर पाराशर, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. अनिल नरूला, डॉ. गीता गोयल, डॉ. शिल्पी अग्रवाल और डॉ. रचना सरदाना का आभार व्यक्त किया।
डॉ. विकास भारद्वाज ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर समिति के सदस्य डॉ. शिल्पी अग्रवाल, डॉ. जयबीर धारीवाल, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. अनिल जिंदल, गौतम, अशोक तंवर भी मौजूद रहे।