संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) के तहत यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। इस योजना के तहत अब हैप्पी कार्ड बनाने के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थियों के पास संदेश आना शुरू हो चुके हैं। इसके बाद अब जल्द ही यह कार्ड लाभार्थियों को मिलना शुरू हो जाएंगे।
गौरतलब है कि निदेशालय की तरफ से हैप्पी कार्ड बनाने के लिए संदेश भेजे जाने थे। इस संदेश में मिली तिथि पर लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड बस अड्डा से मिल पाएंगे। जिले में अब तक करीब 10 हजार लाभार्थियों ने कार्ड के लिए आवेदन किया है। इस कार्ड के माध्यम से एक लाख रुपये से कम आय वाले लाभार्थी परिवार हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक की निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
हैप्पी योजना के तहत स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने वाले अजमेर सिंह ने बताया कि उसने इस कार्ड के लिए करीब एक महीने पहले ही आवेदन किया था। अब शनिवार रात को ही उसके पास कार्ड लेने के लिए एक संदेश आया है। इसमें चार मई की तिथि में कार्ड लेने की जानकारी दी गई है। वहीं, कार्ड को लेकर लाभार्थियों को सहायता देने के लिए नया बस स्टैंड पर एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया गया है।
n
परिवार पहचान पत्र
n
आधार कार्ड
n
आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर
n
पासपोर्ट साइज फोटो
प्रदेश सरकार ने सात मार्च को हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) शुरू की है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से अटल सेवा केंद्र के माध्यम से ई स्मार्ट बनाने शुरू कर दिए गए हैं। योजना के तहत अब निदेशालय की तरफ से लाभार्थी परिवारों को संदेश भेजना शुरू कर दिए गए हैं। इसके बाद अब जल्द ही नया बस स्टैंड पर स्मार्ट कार्ड देना शुरू कर दिए जाएंगे। - कमलजीत चहल, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।