फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आसान प्रश्न पत्र मिला तो खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

Thu, 06 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 10वीं तीसरी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान आसान प्रश्न पत्र देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। बोले-अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।

इस दौरान परीक्षा में नकल रोकने पर पुलिस प्रशासन के कड़े प्रबंध रहे। बोर्ड की परीक्षा के तहत 10वीं की संगीत, संस्कृत और कंप्यूटर की परीक्षा ली गई। इस दौरान 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल था, लेकिन इसमें फिलोसॉफी विषय की परीक्षा ली जानी थी।
विज्ञापन


इस विषय का जिले में एक भी विद्यार्थी के पास यह विषय होने के चलते परीक्षा के लिए कोई केंद्र नहीं बना था। वहीं, राहत की बात यह रही कि 10वीं की इन तीनों विषयों की परीक्षा में नकल का कोई केस नहीं आया। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों भी पेपर आसानी आने पर काफी खुशी दिखाई दिए। इन विद्यार्थियों का कहना था कि परीक्षा बेहद आसानी थी और कोई भी ऐसा प्रश्न नहीं आया, जो विषय से बाहर हो।
विज्ञापन


परीक्षा देने पहुंची 10वीं कक्षा की छात्रा रवीना ने बताया कि उसने फिजिकल एजुकेशन विषय का पेपर दिया, जो बहुत ही अच्छा हुआ है। उसे उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे। 10वीं कक्षा की छात्रा शगुन ने बताया कि उसका संगीत का पेपर था, जो बहुत ही बढि़या हुआ है। उसे परीक्षा में अच्छे अंक आने के संभावना है। 10वीं कक्षा की छात्रा राधिका ने बताया कि बुधवार को फिजिकल एजुकेशन विषय का पेपर था, जो बहुत की अच्छा हुआ उसे इसमें उत्तीर्ण होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें