कलायत। नगर में शनिवार को तेज बारिश हुई। हवाओं के साथ हुई तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों के चेहरे मुरझाए हुए हैं
किसान गोपाल नंबरदार, सोमपाल राणा, नरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, सन्नी मोहित ने कहा कि बारिश ने कृषि क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया है। गेहूं के साथ-साथ अन्य फसलों पर भी विपरित असर दिखा है। उधर अनाज मंडी में तीन मार्च को होने वाली कांग्रेस जन आक्रोश रैली से पहले ही जलभराव हो गया।
इस रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदय भान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित पार्टी के कई नेता शिरकत करेंगे। रैली स्थल पर आयोजक विकास सहारण ने पंडाल लगवाए।
यह रैली 18 फरवरी को होनी थी। प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देकर रैली की अनुमति को रद्द किया था। पार्टी हाईकमान के सुझाव पर पुन: तीन मार्च को रैली आयोजित करने का निर्णय लिया।