फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नहरी पेयजल योजना के उपकरणोंं को सुधारीकरण की दरकार

Mon, 27 May 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत की नहरी पेयजल योजना के मुताबिक टैंकों मेंं तीन दिन पहले पानी पहुंच चुका है। सिरसा ब्रांच नहर से 200 क्यूसिक की स्पेशल सप्लाई के बाद भी लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। इसकी वजह नहरी पेयजल योजना स्थल पर पानी सप्लाई के लिए लगाई गई मोटरें और दूसरे उपकरण का खराब होना है। कई मोटरों में जंग लग गई है और ये रिस रहे हैं। इतना ही नहीं उपकरणों को कई स्थानों पर काम चलाऊ जुगाड़ से थामा गया है। ऐसे मेंं भला शहर के तीन बूस्टरोंं तक पानी पहुंचे भी कैसे?
विज्ञापन

नहरी पेयजल योजना के एक चैंबर में 15 एचपी की दो, साढ़े 12 एचपी और और साढ़े सात एचपी की 1-1 मोटर लगाई गई हैं। जबकि दूसरे चैंबर मेंं 40 एचपी की दो, साढ़े 12 व साढ़े सात एचपी की एक-एक मोटर की व्यवस्था है। यह प्रणाली वर्तमान में हाईटैक की बजाय जुगाड़ पर है। जिन तृतीय व चतुर्थ वर्ग के कर्मियों को इन्हें चलाने का जिम्मा सौंपा गया है वे सुबह से सायं तक इन्हेंं चलानेे की कवायद में रहते हैं। जबकि तकनीकी विंग से जुड़े अधिकारी मौका स्थल पर नजर नहीं आते।

कलायत जनस्वास्थ्य विभाग एसडीओ इंद्राज पंवार ने कहा कि पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए तकनीकी टीम को निरंतर गतिशील रहने के निर्देश हैं। टैंकों में पानी आने के बाद भी घरों तक पानी न पहुंचने की शिकायत उनके संज्ञान में आई है। कनिष्ठ अभियंता को नहरी पेयजल योजना पर व्यवस्था बहाल रखते हुए सुचारु रूप से पानी की सप्लाई देने के निर्देश दिए गए हैं। तकनीक विंग में जिन उपकरणों को चलाने मेंं समस्या आ रही है उनका कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें