फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बातों में उलझाकर बुजुर्ग से 17 हजार रुपये ठगे

Fri, 23 Jan 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के पंजाब नेशनल बैंक परिसर में दो युवकों ने एक बुजुर्ग को बातों में उलझाकर 17 हजार रुपये ठग लिए। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बरोट निवासी शेर सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक, अंबाला रोड कैथल में है। 21 जनवरी को दोपहर करीब सवा एक बजे वह बैंक से 15 हजार रुपये निकलवाने गया था। उसके पास पहले से दो हजार रुपये थे। रुपये निकालने के बाद जब वह बैंक के अंदर स्टेटमेंट मशीन पर बैंक पासबुक अपडेट करवा रहा था, तभी एक युवक उसके पास खड़ा हो गया और बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद एक अन्य युवक भी वहां आ गया। दोनों ने इस बीच भरोसा जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी गीता ने बताया कि बुजुर्ग शेर सिंह की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

रुपये ले थमाए कागज के बंडल

पीड़ित ने बताया कि दोनों के सामने उसने 17 हजार रुपये गिनकर जेब में रख लिए। एक युवक ने कहा कि उसे बाहर किसी परिचित को 20 हजार रुपये देने हैं और उसके पास तीन हजार रुपये हैं। उसने कहा कि तुम 17 हजार रुपये दे दो, बदले में कुछ देर के लिए मेरे दो लाख रुपये पकड़ लो। बातों में आकर शेर सिंह ने 17 हजार रुपये युवक को दे दिए। आरोपी ने बदले में रुमाल में बंधा हुआ बंडल थमा दिया और दोनों युवक बैंक से बाहर चले गए। जब वे वापस नहीं आए तो पीड़ित ने रुमाल खोला उसमें केवल कागज निकले। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उसके रुपये वापस दिलवाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें