फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिखने लगा कोहरे का असर, कंपकंपा रहे लोग

Sat, 13 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मौसम में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को शीतलहर चलने से लोगों ठिठुरन महसूस होने लगी । शीतलहर के लिए येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली । सुबह और शाम हल्की ठंड रहने के बावजूद दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दिन की धूप सुहावनी रही, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाने लगी । सर्दी का असर सरसों और गेहूं की फसलों पर पड़ने लागा । वहीं ,पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। मौसम समन्वय अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शीतलहर के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोहरा और ठंड दोनों में वृद्धि हो सकती है। लोगों को आवश्यक सावधानियां बरतने की बचने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें