फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चालक ने मुख्य सिपाही को बोनट पर लटकाकर 200 मीटर तक दौड़ाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गलत दिशा से आ रही क्रेटा कार के चालक को सही तरीके से गाड़ी चलाने की नसीहत देना हरियाणा पुलिस के मुख्य सिपाही और डीएसपी के चालक सुरेंद्र सिंह को भारी पड़ गया। आरोप है कि कार चालक ने साथी के उकसाने पर गाड़ी दौड़ा दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मी बोनट पर जा गिरा और जान बचाने के लिए वाइपर पकड़ लिए। चालक उसे करीब 200 मीटर तक बोनट पर लटकाकर ले गया। सामने से दूसरी गाड़ी आने पर उसने कार रोकी। इसके बाद दोनों युवक पुलिस कर्मी को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मुख्य सिपाही की शिकायत पर दोनों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जींद जिले के गांव अलेवा निवासी मुख्य सिपाही सुरेंद्र सिंह की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, वह परिवार के साथ 31 अक्तूबर को शाम करीब 4:45 बजे अपनी कार में सेक्टर-19 से सिविल सचिवालय के पास करनाल रोड पर पहुंचे थे। यहां से पिहोवा चौक की तरफ मुड़ते समय गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार के चालक ने अचानक कट मारकर गाड़ी मोड़ दी। इससे वह कार की बाल-बाल बची।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने कार चालक को सही तरीके से गाड़ी चलाने के लिए कहा तो चालक और उसके साथ अगली सीट पर बैठे युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने सड़क के बीच में कार रोक रखी थी, जिससे जाम लग गया।
कार सड़क से एक तरफ लगाकर उन्हें गाड़ी हटाने और गाली नहीं देने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। वह सामने जाकर कार का नंबर देखने लगा तो तभी दूसरे युवक ने चालक से कहा कि गाड़ी भगा ले। चालक ने अचानक कार तेज गति से दौड़ा दी। सुरेंद्र बोनट पर जा गिरा और नीचे गिरने से बचने के लिए वाइपर पकड़ लिए। आरोपी चालक उसे करीब 200 मीटर तक इसी हालत में ले गया। सामने से दूसरी गाड़ी आने पर उसे कार रोकनी पड़ी। दोनों युवकों ने सुरेंद्र के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें