फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला प्रभारी ने आढ़तियों की समस्याएं सुनीं

Tue, 14 Apr 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। भाजपा जिला प्रभारी व हरियाणा राज्य सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन अमरपाल राणा ने आढ़तियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं। यह बैठक आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कर्मचंद गर्ग के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में आढ़तियों ने बारदाने की कमी और मंडी में स्थान की समस्या उठाई। उठान में देरी होने की समस्या भी प्रमुख रूप से सामने रखी गई। अमरपाल राणा ने कहा कि सरकार गेहूं की पूरी खरीद एमएसपी पर करेगी। उन्होंने कहा कि खरीद व उठान को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को खरीद के अनुसार उठान का शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में प्रधान कर्मचंद गर्ग, पूर्व प्रधान जयपाल गर्ग, अशोक गर्ग, राजेश गोयल, राजकुमार जाखौली, राजू व धनी राम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें