ग्राब मशीन से बंद सीवरेज को खुलवाते जनप्रतिनिधि
- फोटो : Archive
कलायत। शहर में सीवरेज जाम और ओवरफ्लो की समस्या से राहत के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने ग्राब मशीन खरीदी है। करीब 11 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई यह मशीन मैनहोल की गहराई तक सफाई करेगी। जेई रवि पूनिया ने बताया कि सीवरेज लाइनों में जमा गाद व कचरे से ब्लॉकेज की समस्या बढ़ रही थी। पारंपरिक तरीकों से गहराई में जमी ठोस गंदगी निकालना संभव नहीं था। नई मशीन से अब मैनहोल के भीतर की गंदगी आसानी से बाहर निकाली जा सकेगी। इससे सीवरेज का प्रवाह सुचारू होगा और ओवरफ्लो की समस्या कम होगी। संवाद