फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला अस्पताल को जल्द मिलेगा 12 बेड का आईसीयू

Mon, 09 Jun 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों के 12 बेड के आईसीयू का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। आइसीयू नहीं होेने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपने बच्चों के इलाज के लिए दूसरे जिलों के अस्पताल में चक्कर काटने पड़ते हैं। आइसीयू में चार वेंटिलेटर बेड और आठ एचडीयू बेड शामिल किए गए हैं। इसके अलावा वेंटिलेटर सहित अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण भी लगाए गए है।
विज्ञापन

अभी यह सुविधा जिला अस्पताल में न होने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या रोहतक जाना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में बनने वाले पीडियेट्रिक आइसीयू का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब अस्पताल प्रबंधन लोेक निर्माण विभाग की ओर से इसे सौंपे जाने का इंतजार कर रहा है। आइसीयू में आक्सीजन कंसेनट्रेटर, इनफ्यूजन पंप, मल्टीपैरा मीटर मानीटर, पल्स आक्सीमीटर, लेरिगोस्कोप सहित 12 से अधिक उपकरण भी आइसीयू में लगाए गए हैं। इस समय अस्पताल में विशेष बीमारियों के चिकित्सकों की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए काफी दिक्कत आती है। अस्पताल में अब स्वीकृत पद 56 हैं, लेकिन कार्यरत मात्र 20 चिकित्सक हैं। वहीं, एसएनसीयू के लिए भी विभाग के पास चिकित्सक नहीं है।
यहां अनुबंध पर दो चिकित्सक कार्यरत हैं। जिला नागरिक अस्पताल में 200 बेड हैं, 100 बेडों का अलग से पोर्टेबल अस्पताल है, जो शुरू हो चुका है। सिविल सर्जन डाॅ. रेनू चावला ने बताया कि पीडियेट्रिक आइसीयू का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब वह लोक निर्माण विभाग की ओर से इसे अस्पताल प्रबंधन को सौंपे जाने का इंतजार कर रहे है। इसके बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें