फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डिपो को मिलेंगी 10 नई सामान्य बसें, मिलेगी राहत

Tue, 29 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाल ही में कैथल रोडवेज डिपो में 10 एसी बसों के शामिल होने के बाद अब 10 सामान्य बसों को भी बेड़े में जोड़ा जाएगा। कुछ समय पहले रोडवेज प्रबंधन ने सरकार को 30 सामान्य बसों की मांग भेजी थी, जिसमें से पहले चरण में 10 बसों को भेजने की मंजूरी मिल चुकी है। इससे यात्रियों को सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि पहली बार कैथल डिपो में 10 एसी बसें शामिल की गई थीं, जिन्हें विभाग की ओर से जल्द ही लंबे रूटों पर चलाने की तैयारी है। अब इसके बाद 10 सामान्य बसों को भी शामिल किया जाना प्रस्तावित है, जिससे डिपो की क्षमता और सेवा गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। डिपो प्रबंधन की ओर से भेजे गए 30 बसों के प्रस्ताव में से 10 बसें जल्द ही कैथल पहुंचेंगी।
विज्ञापन


इन बसों के आने से आम यात्रियों को राहत मिलेगी, क्योंकि पूर्व में बसों की कमी के चलते रैलियों या विशेष आयोजनों में बसें भेजे जाने पर आम लोगों को परिवहन में परेशानी झेलनी पड़ती थी। यात्रियों को कभी-कभी पायदान पर लटक कर सफर करना पड़ता था, जिससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा रहता था।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि रोडवेज डिपो को बीएस-6 मानक की चार सामान्य बसें भी मिलने वाली हैं, जो पर्यावरण मानकों के अनुरूप होंगी। इन बसों की खास बात यह होगी कि इनमें ईंधन की खपत कम होगी और औसत भी अधिक मिलेगा। इसके साथ ही ये बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा देने में सक्षम होंगी।डिपो प्रशासन का कहना है कि इन नई बसों को शिमला, हिसार, देहरादून और दिल्ली जैसे प्रमुख और लंबे मार्गों पर संचालित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पहले से चल रही पुरानी बसों को हटाकर उनकी जगह इन बीएस-6 मानक की नई बसों को तैनात किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के यात्री अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव ले सकें। सभी 10 सामान्य बसों के आने के बाद कैथल डिपो में कुल बसों की संख्या बढ़कर 212 हो जाएगी।
विज्ञापन


डिपो की ओर से सरकार को 30 सामान्य बसों की मांग भेजी गई थी। इनमें से 10 बसों की स्वीकृति मिल गई है, जिन्हें शीघ्र ही डिपो में शामिल किया जाएगा। जैसे ही बसें तैयार होकर आएंगी, उन्हें विभिन्न रूटों पर चालू कर दिया जाएगा। -विरेंद्र स्वामी, यातायात प्रबंधक, बस अड्डा कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें