फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: टैक्स से राहत देने का फैसला सराहनीय

Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी पीजी कॉलेज के कॉमर्स विभाग में शनिवार को अमर उजाला की ओर से बजट पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कॉमर्स विभाग के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इन प्राध्यापकों ने इस बार जारी हुए केंद्रीय बजट को आमजन के लिए लाभदायक सिद्ध होने वाला बताया है।

उन्होंने कहा कि इस बजट से आमजन को काफी राहत मिलेगी। वहीं, आईआईटी के क्षेत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने को सराहा है। केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग के लिए की गई घोषणाओं का भी स्वागत किया है। मुख्य रूप से 12 लाख रुपये सालाना वेतन लेने वाले कर्मियों को टैक्स से राहत देने को काफी सराहनीय बताया है। साथ ही देश के हर जिला अस्पताल में कैंसर से निपटने के लिए डे केयर सेंटर स्थापित करने की बात पर प्राध्यापकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बीमारी से परेशान लोगों को इससे राहत मिलेगी। इस मौके पर प्राध्यापक प्रो. सुरभि, प्रो. राजेश और प्रो. मिशू ने बजट पर सकारातमक विचार प्रस्तुत किए।
आम जनता के हित में अच्छा बजट
कामर्स विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि आम जनता के हित में जारी किया गया यह अच्छा बजट है। इसमें कई फैसले जनता की मांगों को देखते हुए किया गया है। इस बार शिक्षा के बजट पर भी काफी ध्यान दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को भी काफी राहत मिलेगी।

आम आदमी की जरूरतों को देखकर बनाया

राजनीति शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डा. अशोक अत्रि ने बताया कि इस बार के बजट को आम आदमी की जरूरतों को देखकर बनाया गया है। इसमें 12 लाख रुपये तक के कर्मियों के टैक्स को फ्री किया गया है। एआई टूल्स के विकास को दो हजार करोड़ रुपये जारी किए है।
विज्ञापन


बजट में सभी वर्गाें का रखा गया ध्यान

कामर्स विभाग की प्राध्यापक प्रो. सुचेता ने बताया कि बजट में सभी वर्गाें का ध्यान में रखा गया है। इसमें किसानों पर भी ध्यान दिया है। अब किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट तीन से बढ़कर पांच लाख रुपये की गई है। साथ ही एमएसएमई उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें