फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जो महापंचायत में निर्णय होगा, वह होगा मान्य ः राणा

Sat, 07 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद/कैथल। पूर्व विधायक सतविंद्र राणा के आवास पर शुक्रवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में सभी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बैठक का संचालन डॉ. संदीप राणा ने किया। बैठक में समाज के लोगों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सतविंद्र राणा ने बताया कि वह दिल्ली थे और उन्हें बैठक के लिए फोन पर पहुंचने का निमंत्रण दिया गया। उन्होंने बताया कि शनिवार को कलायत के नेशनल हाईवे पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में होने वाली हल्का स्तरीय महा पंचायत में शामिल होने के लिए उन्हें निमंत्रण मिला है। इसलिए वह उस बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि दो दिन में कांग्रेस के टिकट की घोषणा होनी है, उसके बाद जो भी निर्णय होगा, वह 36 बिरादरी का प्यार उनके साथ है। वह 36 बिरादरी के साथ मिलकर चलेंगे। जो भी महापंचायत निर्णय होगा, वह मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राकेश राणा, डा सतपाल राणा, हरपाल राणा,डा श्याम सिंह, रविंदर, मोहकम राणा, सुभाष चमार, सुरेंद्र डांगी, पार्षद अशोक फौजी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें