फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में आज घोषित हो सकता है आजाद प्रत्याशी

Sat, 07 Sep 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत विधानसभा में भाजपा ने जैसे ही दूसरी बार पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को उम्मीदवार बनाया तो क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। सूत्रों का कहना है कि अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विरोधी धड़ा शनिवार को आजाद उम्मीदवार घोषित कर सकता हैं।

गौरतलब है कि वीरवार शाम के समय पूर्व जिला सचिव व राजौंद मंडल के पर्व अध्यक्ष संजीव दीक्षित ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। इसके साथ ही अब कलायत से भाजपा की टिकट मांगने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट हुए हैं।
विज्ञापन


अब शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में महापंचायत की तैयारी है। इसमें विरोधी धड़ा उम्मीदवार का नाम तय करते हुए नामांकन पत्र जमा करवाने की बात कही जा रही है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों से विचार और विमर्श के बाद विरोध में आजाद उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। अब शनिवार को हल्का स्तरीय बैठक के बाद ही उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है इससे पहले कलायत विधानसभा क्षेत्र में दो बार आजाद उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। इसमें वर्ष 1967 में माडू राम वाल्मीकि और 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा में जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें