फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आज डीसी करेंगी शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव शुरू होगा। उपायुक्त अपराजिता सुबह 11 बजे उत्सव का शुभारंभ करेंगी। इसमें प्रदेश के सभी 23 जिलों के करीब 900 विद्यार्थी कलाकार भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम समन्वयक छतरपाल ने बताया कि चार मंचों पर समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी और स्किट की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

17 नवंबर को पांचवीं से आठवीं और 18 नवंबर को नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। समूह नृत्य और स्किट में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 40 हजार रुपये, जबकि एकल नृत्य और रागिनी के विजेता को 10 हजार रुपये मिलेंगे। द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 18 नवंबर को पुरस्कार वितरण होगा और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विजेताओं को सम्मानित करेंगे। दोनों कक्षा वर्गों के विजेताओं को ओवरऑल ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें