राजौंद। ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में रोहेड़ा की दीक्षा प्रथम, राजौंद की रानी द्वितीय और कसान की खुशबू तृतीय रहीं।
400 मीटर दौड़ में खुरड़ा की प्रीति ने पहला, कसान की प्रीति ने दूसरा और नरवल की महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। साइकिल दौड़ में सेरधा की सोनिया प्रथम, राजौंद की पूजा द्वितीय और नंदकरण माजरा की तमन्ना तृतीय रहीं। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कंचन बाला ने हरी झंडी दिखाकर किया।
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कसान की कमलेश ने पहला, खेड़ी राय वाली की खुशबू ने दूसरा और सेरधा की सुमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्क थ्रो में जाखौली की कमलेश प्रथम, सेरधा की मुकेश द्वितीय और रोहेड़ा की कविता तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में गुलियाणा की मुकेश ने प्रथम, सोंगरी की कुसुम ने द्वितीय और सोंगल की पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान पर 2100 रुपये का पुरस्कार
सीडीपीओ कंचन बाला ने बताया कि प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को मौके पर ही 2100 रुपये, द्वितीय स्थान वाली को 1100 रुपये और तृतीय स्थान वाली को 750 रुपये का पुरस्कार दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सपना ने विजेता महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जो महिलाएं इस बार विजेता नहीं बन पाईं, वे अगले वर्ष बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करें। इस मौके पर सावित्री, पिंकी, नीलम व नीलम रानी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेती महिला प्रतिभागी। संवाद
डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेती महिला प्रतिभागी। संवाद
डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेती महिला प्रतिभागी। संवाद