फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दिन का पारा 42 डिग्री पार पहुंचा, जनजीवन बेहाल

Fri, 16 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तेज धूप के कारण वीरवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार कर गया। इससे जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग की माने तो ऐसी ही तेज धूप रहने की संभावना है, लेकिन शुक्रवार से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी या गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। लोगों को गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो हरियाणा में 19 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। 19 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से बारिश की संभावना है बनी हुई है। इस दौरान लोगों को उमस व झुलसने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर दिन का पारा 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। दिन में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 19 मई तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि एक बार फिर से पश्चिमी गर्म हवाओं के चलने और सूर्य की तपिश बढ़ने से वीरवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि बीच-बीच में दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरातलीय हवाएं चलेंगी। बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दौरान एक दो स्थानों पर लू चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी ऐसे ही सताएगी। हालांकि बीच में बादल आने से थोड़ी राहत मिल सकती है। मई में अगले एक सप्ताह तक गर्मी ऐसे ही बनी रहेगी। उत्तर पूर्वी हवाओं के बीच आसमान पर बादलों की आवाजाही भी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें