फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशीला पदार्थ सुंघाकर गहने और नकदी ले गए बदमाश

Sun, 09 Nov 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज, एजेंसी

कैथल। शहर में एक महिला को तीन आरोपी नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब एक लाख रुपये के आभूषण व नकदी लेकर भाग गए। महिला बाजार से सामान खरीदने के लिए गई थी। पीड़िता को होश आने पर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

ग्योंग गांव की रहने वाली संतोष ने शिकायत में बताया कि वह इस समय हाल फ्रेंड्स कॉलोनी कैथल में रह रही है। 5 नवंबर को वह कैथल की गांधी मार्केट में कपड़े सिलवाने के लिए गई थी। काम के बाद वह छात्रावास रोड पर दिन के करीब एक बजे जूते की दुकान पर जा रही थी। जब वह छात्रावास रोड पर पहुंची तो दो अज्ञात व्यक्ति व एक अज्ञात महिला आई। इसके बाद सभी आरोपी कुरुक्षेत्र जाने का रास्ता पूछने लगे। फिर एक आरोपी महिला ने उसके मुंह पर हाथ रख लिया, फिर मुंह पर कपड़ा मारा तो उसी समय वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह जवाहर पार्क वाले गेट के अंदर थी। उसने अपनी सोने की बालियां, सोने के दो ओम और अंगूठी को जांचा तो वे गायब मिले। अपनी जेब चेक की तो उसमें से 2500 रुपये चोरी हो चुके थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि तीन अज्ञात आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर एक लाख रुपये से ज्यादा के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पास महिला की शिकायत आई थी। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रमेश, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें