फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के मार्गदर्शन में देश प्रगति की ओर : सैनी

Mon, 01 Sep 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर है। मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री न केवल देश के आगे बढ़ाने के लिए अपनी विचारधारा लोगों से सांझा करते है, बल्कि इस कार्यक्रम के जरिए वे देश के नागरिकों से जुड़कर उनके सुझाव भी लेते है।
विज्ञापन

ये विचार ज्योति सैनी रविवार को भाजपा नेता सतबीर भाणा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम मन की बात सुन रही थी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मोदी जा देश के लिए दिन रात काम कर रहे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के साथ-साथ देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाते है। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है और 17 से लेकर दो अक्तूबर महात्मा गांधी की जयंती तक पार्टी समाजसेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम करेगी। इसमें रक्तदान शिविर, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान शामिल रहेगा। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि भाजपा पार्टी अनुशासित पार्टी है आज पूरा देश हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुन रहा है तो वहीं प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर काम कर रहे है। उन्होंने भी अपने स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें