aसंवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आयोजित हरियाणवी कलाकारों की केसीएल (कलाकार क्रिकेट लीग) में मुकाबलों का रोमांच शुरू हो गया है। पहले दिन मस्त कलंदर की टीम ने शानदार जीत दर्ज की जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।
टूर्र्नामेंट के पहले दिन सुबह खेले गए पहले मुकाबले में मस्त कलंदर और सुरीले सूरमा आमने-सामने थे। मस्त कलंदर के कप्तान मनजीत पांचाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सुरीले सूरमा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 100 रन बनाए। टीम की ओर से अरुण अमित ने 31 गेंदों में 31 रन की पारी खेली जबकि कप्तान अमित ढुल चार गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए। जवाब में मस्त कलंदर ने 100 रन का लक्ष्य 13.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
टीम की ओर से विशु पुठी ने सर्वाधिक रन बनाए। कप्तान मनजीत पांचाल 5 गेंदों पर 4 रन और जीत घणघस 6 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। मस्त कलंदर के गेंदबाज योगी अंजाना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरा मुकाबला वीर वॉरियर्स और यंग योद्धा के बीच खेला जाना था। यंग योद्धा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बनाए थे। कपिल कथूरवाल ने 46 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। इसी दौरान बारिश शुरू होने के कारण मैच रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।
आयोजक बलविंद्र ढुल के अनुसार लीग में यंग योद्धा, सुरीले सूरमा, मस्त
कलंदर और वीर वॉरियर्स टीम के खिलाड़ी खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बुधवार को वीर वॉरियर्स बनाम मस्त कलंदर और यंग योद्धा बनाम सुरीले सूरमा के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में आयोजित हरियाणवी कलाकारों की केसीएल (कलाकार क्रिकेट लीग) में बल्लेबाज