फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं ने जानी चावल उत्पादन प्रक्रिया

Wed, 08 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विद्या​र्थियों को चावल उत्पादन की प्रक्रिया समझाते अ​धिकारी।
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम अंतिम वर्ष की 42 छात्राओं के लिए लेखराज नरेंद्र कुमार राइस मिल का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने चावल उत्पादन, पैकेजिंग एवं निर्यात प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। राइस मिल पहुंचने पर छात्राओं ने संस्थान के प्रबंध निदेशक एवं कॉलेज प्रबंधक समिति के महासचिव नरेंद्र मिगलानी से भेंट की। उन्होंने छात्राओं को चावल उद्योग, बाजार की वर्तमान स्थिति और निर्यात के अवसरों के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने धान से चावल बनने की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से जाना। उन्हें सफाई, छिलाई (हस्किंग), पॉलिशिंग, ग्रेडिंग एवं सॉर्टिंग जैसी विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया।इसके अलावा छात्राओं को पैकेजिंग प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें