फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जहर खाने वाले तीनों युवकों की हालत स्थिर

Tue, 19 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गौरव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। चुहड़माजरा गांव के खेतों में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले तीनों युवकों का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है, लेकिन वे अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। घटना से पहले युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर चार लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था।

आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवकों मंे मूंदड़ी निवासी रोहित, मोहित और पिलनी निवासी गौरव हैं। रविवार शाम करीब चार बजे तीनों युवक गांव चुहड़माजरा के खेतों में पहुंचे और जहर खा लिया। घटना से पहले उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर कई लोगों को भेजा था। वीडियो में उन्होंने कहा कि यदि उनकी मौत होती है तो इसके लिए चार लोग जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


युवकों ने आरोप लगाया कि किशोरी के लापता होने के मामले में परेशान किया जा रहा था। उनका कहना था कि किशोरी उनके दोस्त के साथ गई थी, लेकिन दोस्त तक पहुंच न होने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा था। युवकों ने दावा किया कि उनसे ऐसे सवाल किए जा रहे थे, मानो किशोरी को भगाने में उनकी ही मुख्य भूमिका रही हो, जिससे वे मानसिक तनाव और अपमान महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन


तीनों युवक खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है। युवकों के स्वस्थ होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर जांच और कार्रवाई की जाएगी। -पवन, थाना प्रभारी

अस्पताल में भर्ती गौरव। संवाद

अस्पताल में भर्ती गौरव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें