फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोहरा मोड़ तक सड़क की सि्थति खस्ता

Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। गोहरा गांव से गोहरा मोड़ तक की सड़क की स्थिति खस्ताहाल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर सफर करना अब जान जोखिम में डालना लगता है। बारिश होने पर हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सड़क पर कई स्थानों पर पूरी तरह से डामर उखड़ चुका है और गड्ढे बन गए हैं। कुछ जगहों पर तो सड़क की नामोनिशान भी मिट चुकी है, जिससे नीचे की मिट्टी बाहर आ गई है।
विज्ञापन


सबसे अधिक जोखिम दोपहिया वाहन चालकों को हो रहा है। अब तक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें मोटरसाइकिल सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं और उन्हें चोटें भी आई हैं। तेज गति से चलने वाले वाहनों को इन गड्ढों के कारण अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग इलाके का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। यह सड़क न केवल गांवों को जोड़ती है, बल्कि किसानों के लिए फसलों को मंडी तक पहुंचाने का भी मुख्य रास्ता है।

खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को समय और धन दोनों की हानि हो रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क की तुरंत मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें