फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिरसल मोड़ से इच्छनपुर सड़क की हालत खस्ता

Sat, 20 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पूंडरी। सिरसल मोड़ से इच्छनपुर तक जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण हुए करीब दस महीने हो चुके हैं, लेकिन लगभग एक किलोमीटर लंबा हिस्सा ऐसा लग रहा है कि यहां कभी सड़क ही नहीं बनी थी।

जहां सड़क की दुर्दशा शुरू होती है, उसके पास ही एक प्राइवेट स्कूल भी स्थित है। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। गहरे गड्ढ़ों के कारण स्कूल बस और अन्य वाहन पलटने का खतरा बना रहता है। सड़क की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई कच्ची पगडंडी पार कर रहे हों। इसके अलावा इच्छनपुर और उससे आगे निसंग व अन्य गांवों से आने-जाने वाले लोग भी इस टूटी सड़क के कारण परेशान हैं। राहगीरों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व सरकार से आग्रह किया है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में विभाग के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि जिस ठेकेदार ने यह सड़क बनाई थी, उसे पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें