फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लिपिकों ने शहीद स्मारक तक किया पैदल मार्च, जताया रोष

Tue, 11 Jul 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर छठे दिन भी धरना जारी रहा। लिपिक कर्मचारियों ने शहीद स्मारक तक शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च किया और शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को याद करके पुष्प अर्पित किए। बारिश के बावजूद लिपिक वर्ग के सैकड़ों कर्मचारियों ने धरने में भाग लिया।
विज्ञापन


अभी तक एसोसिएशन के पास मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार या फिर सरकार के किसी नुमाइंदे की तरफ से बातचीत का कोई भी निमंत्रण नहीं मिला है। जिससे लिपिक वर्ग में बहुत ज्यादा रोष है। राज्य कार्यकारिणी ने बताया कि जब तक सरकार बातचीत करके उनकी मांग को नहीं मांग लेती तब तक ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। एसोसिएशन के जिला सचिव जगदीश फौजी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार अगले दो-तीन दिन में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।

उन्होंने आह्वान किया कि इस रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लिपिक वर्ग के कर्मचारी भाग ले और अपनी अपनी इच्छानुसार रक्तदान करें और मानवता का परिचय दें। एसोसिएशन के जिला संयोजक मनीष ने सभी सदस्यों को संदेश दिया कि रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेन्द्र ढुल ने बताया कि एसोसिएशन अपनी एक मात्र मांग मूल वेतन 19900 से 35400 करवाने के अपने मुद्दे पर अडिग है। एसोसिएशन के जोनल संयोजक विकास चितारा ने बताया कि आज कई कर्मचारी संगठनों ने क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी को अपना समर्थन सौंपा, जिससे धरना और मांग मजबूत हो गया है। जिला कोषाध्यक्ष अजय ने बताया कि सरकार जल्द से जल्द लिपिक वर्ग के कार्यों की समीक्षा करके उनका वेतनमान 35400 निर्धारित करे। आज धरना प्रदर्शन में सुमित, दिनेश, राहुल, संदीप, रवि, राकेश धारीवाल, अनिल कुश, लवकेश, सोमवीर जांगड़ा, अनुराग, विक्रांत शर्मा, सहित अन्य लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें