फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोशन होगा शहर, 50 लाख से अधिक की स्ट्रीट लाइटों के लिए लगेगा टेंडर

Thu, 25 May 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। करीब चार साल से खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने के लिए अब नगर परिषद ने 50 लाख रुपये का बजट अलॉट करते हुए टेंडर लगाया है। इसमें न केवल वार्डों के अंदर बल्कि करनाल रोड पर खराब लाइटों को बदला जाएगा। इससे पूरे शहर में रौनक बढ़ेगी। रात को लोगों को सड़कों के अंधेरे से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा विकास कार्यों के भी पांच करोड़ से अधिक की सूची तैयार की है। जल्द ही बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय एजेंसी के भरोसे थी स्ट्रीट लाइटों की सुविधा
गौरतलब है कि सरकार ने करीब चार साल पहले प्रदेशस्तरीय एजेंसी को लाइटें लगाने की बात कहते हुए स्थानीय स्तर पर लाइटें खरीदने व लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मुश्किल से मरम्मत के माध्यम से स्ट्रीट लाइटें बदली जा रही थीं। बार-बार मांग के बावजूद स्थानीय स्तर पर लाइटें खरीदने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। न ही प्रदेशस्तरीय एजेंसी द्वारा काम शुरू किया जा रहा था। इस कारण शहर में 12000 स्ट्रीट लाइटों के प्वांइट्स में से तीन से चार हजार प्वांइट्स खराब थे। पार्षद लगातार लाइटें ठीक करवाने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों के सामने प्रदेशस्तर से प्रतिबंध आड़े आ जाता था।
सभी वार्डों के अंदर लगी खराब लाइटें बदली जाएंगी
अब सरकार से नगर परिषद को वार्डों के अंदर लगी लाइटों को बदलने व करनाल रोड पर लगी बड़ी लाइटों को भी बदलने के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए सरकार द्वारा अधिकृत मुंबई की एक एजेंसी को फाइनल कर दिया है। साथ ही सरकार से निर्धारित कीमतों के अनुसार उक्त एजेंसी को काम भी अलॉट कर दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग ने बताया कि शहर में खराब लाइटों को बदलने के लिए अनुमति मिल गई है। इसके लिए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से लाइटें बदली जाएंगी। सभी 31 वार्डों के अंदर की खराब लाइटों के अलावा करनाल रोड पर आठ साल पहले लगाई गई लाइटों के बल्ब बदले जाएंगे। ताकि शहर में रात के समय अंधेरा न रहे। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दस साल से खराब हालत में पड़ी मंडी व मॉडल टाउन के बीच की सड़क का होगा पुननिर्माण
नगर परिषद ने पांच करोड़ के नए विकास कार्य करवाने के लिए सूची तैयार की है। इसमें नई अनाज मंडी व मॉडल टाउन के बीच की दस साल से भी अधिक समय से खराब पड़ी सड़क का पुनर्निर्माण सहित सभी वार्डों में गलियों, धर्मशालाओं के निर्माण के लिए सूची तैयार की है। डीएमसी कार्यालय से इस सूची को अनुमति मिल गई है।
नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने बताया कि शहर में पूर्व में करोड़ों रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं। अब पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों को डीएमसी कार्यालय से अनुमति मिल गई है। जल्द ही इन विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें