फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हरे कृष्णा हरे रामा के जयकारों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से शनिवार को अंबाला रोड के खाटू श्याम मंदिर से भगवान जगन्ननाथ की 17 वीं भव्य रथयात्रा निकाली गई। इस रथयात्रा के दौरान हरे कृष्णा हरे रामा के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने नारियल फोड़कर और रस्सी से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर यात्रा की शुरुआत की, जबकि विधायक लीला राम व सुरेश गर्ग नौच विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजन रथ की रस्सी खींचकर साथ चले। रथ यात्रा के दौरान शहर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की पूजा-अर्चना की गई। कई भक्तजन आस्था से सड़कों पर झाडू लगाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

यात्रा में भगवान जगन्नाथ ने बलदेव और सुभद्रा संग कैथल शहरवासियों को रथ पर विराजमान होकर दर्शन दिए। उनके स्वागत के लिए पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शहर में जगह-जगह स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए थे और रंग बिरंगी लाइटों से सड़कों को सजाया गया था। श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर, ढांड रोड, सेक्टर 19, मार्केट 19, मध्य मार्ग, ऋषि नगर, करनाल रोड, पिहोवा चौक, कमेटी चौक से होते हुए देर रात गीता भवन मंदिर में विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई।
रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ का गुणगान होने से समूचा वातावरण धर्ममय हो गया। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रद्धालु ढोल एवं इस्कॉन के भक्तों की ओर से मृदंग एवं करताल के साथ भगवान के रथ के आगे कीर्तन करते हुए चले रहे थे। रथ के आगे चल रहे इस्कॉन के भक्तों के भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते हुए चल रहे थे। रथ यात्रा में दिल्ली से इस्कॉन के कुछ वैष्णव सन्यासी श्रद्धालु भी भजन गाते हुए यात्रा के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य दीपक अग्रवाल, राज गुलाटी, आशीष गर्ग, राम निवास, संजय वाही, अमित गर्ग, भारत मदान, श्याम लाल वर्मा, नीरज गर्ग, रमेश कुमार, बलविंदर, संजीव धीमान, सुमित ओबराय मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में आठ जगहों पर क्रेन से लगाए जगन्नाथ को भोग
यात्रा के दौरान शहर में आठ जगहों पर क्रेन की मदद से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की पूजा अर्चना कर उन्हें 56 प्रकार का भोग लगाया गया, जो लोगों में आकर्षण का केंद्र रहा। पिहोवा चौक, कमेटी चौक, कुरुक्षेत्र रोड चौक, मध्य मार्ग, वह सेक्टर 19 की मार्केट के साथ-साथ ऋषि नगर में भी क्रेन से भोग लगाया। प्रधान दीपक अग्रवाल ने बताया कि ब्रह्मांड पुराण अनुसार जो कोई भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ पर दर्शन करता है। उनके रथ के रस्से को खींचता है और उनके रथ के आगे संकीर्तन में नृत्य करता है तो उसके जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और वह भक्त अंतिम समय में बैकुंठ का अधिकारी बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें