फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चों ने नृत्य से सबका मन मोहा

विज्ञापन
एसपी उपासना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला बाल कल्याण परिषद कैथल की अध्यक्षा एवं डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में बाल भवन परिसर में विभिन्न बालक प्रतिभा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। बुधवार को एकल नृत्य (प्रथम व द्वितीय समूह) और एकल शास्त्रीय नृत्य (द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूह) आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बाल कल्याण परिषद कैथल की कार्यक्रम अधिकारी मोहिनी ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका वीना रानी और ज्योति लता ने निभाई। इस अवसर पर मोहित शर्मा सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें