फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जीएमएस खानपुर के पांच खिलाड़ियों को रजत पदक

Thu, 16 Oct 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर के पांच होनहार विद्यार्थियों ने नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया।

विद्यालय की इंचार्ज रेखा देवी ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन खानपुर के बच्चों ने अपने साहस, मेहनत और तकनीक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में विजेता बने विद्यार्थियों में पलक, अनन्या, शिवानी, सन्नी और राधिका शामिल हैं।
विज्ञापन


तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा कई विदेशी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। रेखा देवी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और बच्चों ने साबित किया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

विजेता विद्यार्थियों के स्कूल लौटने पर सुबह की प्रार्थना सभा में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीडीओ हरपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर बच्चों को बधाई दी और उन्हें रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कोच अनिल कुमार को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया और बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए बधाई दी गई। समारोह में पीटीआई सुरेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, संतोष देवी, रूपाली शर्मा सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें