अपनी प्रस्तुति से मां को कृतज्ञता देता छोटा बच्चा
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मातृ गीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने गीत और कविताओं के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और आभार व्यक्त किया। बच्चों की भावुक प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सिंह बिढाण ने सभी विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, क्विज प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाली माताओं को विद्यालय अध्यक्ष कुलदीप ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमनदीप, वर्षा रानी, रेखा राय, मनदीप, ज्योति देवी, रेनू और सुखवीर मौजूद रहे। संवाद