फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बच्चे को दो घंटे में परिजनों तक पहुंचाया

Sat, 25 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पुलिस टीम परिजनों को बच्चा सौंपते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। सेवा, सुरक्षा और सहयोग के नारे को साकार करते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने मानवता और सतर्कता का उदाहरण पेश किया। रविवार शाम रणधीर कॉलोनी के छह वर्षीय मोक्ष नामक बच्चे को घर से लापता होने के दो घंटे
विज्ञापन


के भीतर सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 अक्तूबर की देर शाम लगभग सात बजे मोक्ष अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और थाना सिविल लाइन पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एसपी उपासना के निर्देश पर थाना सिविल लाइन के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने स्वयं टीम का नेतृत्व करते हुए अलग-अलग दिशाओं में बच्चे की तलाश के आदेश दिए और परिजनों के साथ तलाश में जुट गए। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को कमेटी चौक के पास पैदल चलते हुए सकुशल ढूंढ लिया और उसे परिजनों के पास सुरक्षित पहुंचाया। बच्चे की मां भावुक होकर रो पड़ी और पुलिस टीम का बार-बार धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें