फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला हलके में सड़कों की दुर्दशा पर रोष

Sat, 25 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
टूटी सडक़ों के विरोध में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका। गुहला हलका की अधिकांश सड़कों की खस्ता हालत से यहां के लोगों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। टूटी सड़कों के विरोध में शुक्रवार को गांव स्यू माजरा में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में गुहला से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र हंस भी शामिल हुए।

सरदार हरि सिंह नलवा यूथ क्लब, स्यू माजरा और पीर बाबा सैयद असरुदीन शाह यूथ ट्रस्ट, हेमू माजरा के सदस्यों द्वारा आयोजित इस रोष प्रदर्शन में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि भाजपा सरकार हलका गुहला की पूरी तरह अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि गांवों को जोड़ने वाले लिंक रोड ही नहीं, बल्कि चीका से होकर गुजरने वाला स्टेट हाईवे भी इतनी खस्ता हालत में है कि वहां वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। उन्होंने बताया कि गुहला-भाटिया सड़क साल 2023 की बाढ़ में बह गई थी, और ढाई साल बीत जाने के बावजूद सरकार ने सुध नहीं ली।

विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी बड़े-बड़े विकास के दावे तो करते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं होता। भाजपा सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। गुहला के पूर्व जनप्रतिनिधियों ने हलके के बजाय अपने परिवार का विकास किया। बार-बार मांग करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि खस्ताहाल सड़कों पर अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और सैंकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सड़कें दोबारा नहीं बनती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


हरि सिंह नलवा क्लब के प्रधान गुरध्यान सिंह ने कहा कि यदि हलके की सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू नहीं हुई, तो हलका विधायक देवेंद्र हंस की अगुवाई में कई गांवों के लोग चीका के शहीद ऊधम सिंह चौंक पर धरना देंगे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। रोष प्रदर्शन में नेकी की दीवार चैरिटेबल ट्रस्ट, जन कल्याण मंच गुहला-चीका, किसान जत्थे बंदी भाटियां, स्यू माजरा सहित दर्जनों संगठन के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें