संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पूंडरी की नई अनाज मंडी में योग दिवस की पायलट रिहर्सल का सफलतापूर्वक समापन हुआ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला ने साधकों को साथ स्वयं भी योगाभ्यास किया। शनिवार को भी साधक यहां जुटेंगे।
इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के साथ शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग सत्र में ताड़ासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन और शीतली प्राणायाम का अभ्यास किया गया।
मुख्य अतिथि सुरेश सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि योग जीवन का आधार है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ करता है, बल्कि मन को भी सशक्त बनाता है। हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह को “योगयुक्त–नशामुक्त हरियाणा” की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन सर्जन टांक ने किया। योग सहायक संदीप चहल और नरेश ने मंच पर विभिन्न योगासन का सजीव प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आयुष विभाग से खुशी राम, जीवन, अंकुश (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट) तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विवेक (योग सहायक) ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम की फोटोग्राफी योग सहायक करनैल सिंह ने की। इस अवसर पर प्रिंसिपल रोशन लाल, धर्म सिंह, कोऑर्डिनेटर नरेश बनवाला, तान सिंह, दिलबाग सिंह (योगाचार्य), विंका मैडम, ब्रिजेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षा अध्यक्षता ब्लॉक पूंडरी के नोडल अधिकारी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ वत्स ने की। उन्होंने अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि योग केवल आसन या प्राणायाम नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक सम्पूर्ण कला है, जिसे हमें स्वभाव का हिस्सा बनाना चाहिए।